छत्तीसगढ़ में बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों के संचालन समय में किया गया परिवर्तन,आदेश जारी

Due to increasing cold in Chhattisgarh, change in operating time of schools,

आज तीन जिलों में स्कूल की टाइमिंग बदली, देखिये कब से कब तक होगा स्कूल का संचालन , आदेश हुआ जारी .. गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 2 पालियों में संचालित होने वाले स्कूलों में प्रथम पाली (वरिष्ठ कक्षा) का समय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.15 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12.45 बजे से शाम 4 बजे तक तथा द्वितीय पाली (कनिष्ठ कक्षा) सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 बजे से शाम 4 बजे तक एवं शनिवार को सुबह 9.15 बजे से अपराह्न 12.30 बजे तक संचालित होगा।

इसी तरह एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार तक सवेरे 10.15 बजे से शाम 4 बजे तक एवं शनिवार को 10.15 बजे से अपराह्न 2 बजे तक संचालित होगा।

दुर्ग कलेक्टर के निर्देश…….

छत्तीसगढ़ में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में शीतलहरी के अलर्ट के बीच स्कूल तो खुल चुके हैं, लेकिन कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव हो गया है। आज राजधानी रायपुर में स्कूल के वक्त में बदलाव किया गया है, वहीं दुर्ग जिले से भी स्कूल टाइमिंग में बदलाव का आदेश जिला प्रशासन ने जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुर्ग कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया है। मौसम विभाग अनुसार सर्दी बढ़ने और शीतलहर को देखते हुए जिला शिक्षा विभाग दुर्ग अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में निम्नानुसार समय-सारणी अनुसार संचालन किया जाना है। 1 पालीं में संचालित विद्यालयों हेतु समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एवं 2 पालियों में संचालित विद्यालयों हेतु प्रथम पाली समय सुबह 08 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 12.30 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाना है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

राजनांदगांव में भी स्कूल का समय बदला

वहीं राजनांदगांव जिले में स्कूल की टाइमिंग बदल गयी है।

रायपुर में भी बदली है टाइमिंग

रायपुर 9 जनवरी 2023। प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में शीत लहरी के साथ-साथ कोहरे की भी चेतावनी दी गई है। इन सब के बीच कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। राजधानी रायपुर के भी स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। हालांकि एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों का वक्त तो यथावत रखा गया है, लेकिन दो पारियों में जिन स्कूलों का संचालन हो रहा है। उनके समय में बदलाव किया गया है।

स्वामी आत्मानंद उत्क्रष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिला जांजगीर -चाम्पा में भर्ती हेतु विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन हेतु लिंक

 

Back to top button
close