सीजी फॉरेस्ट गार्ड के 291 पदों पर भर्ती का इंतजार होगा खत्म, फिजिकल टेस्ट जल्द

CG Forest Guard Recruitment 2022

CG Forest Guard Recruitment 2023:- छत्तीसगढ़ में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन (वन रक्षकों) फॉरेस्ट गार्ड के 291 पदों पर भर्ती का इंतजार जल्द खत्म होने की संभावना है। बताया गया है कि इस भर्ती के सिलसिले में अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट किया जाना है। यह टेस्ट एक एजेंसी के माध्यम से किया जाना है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार एजेंसी का चयन कर लिया गया है। ऐसी संभावना है कि आने वाले एक महीने में फिजिकल टेस्ट शुरू किया जाएगा।

  • पद: फॉरेस्ट गार्ड
  • पदों की संख्या: 291
  • पे स्केल: लेवल 4

एक साल पहले निकले थे पदः राज्य के विभिन्न वन मंडलों के अधीन वन रक्षकों के 291 पदों पर सीधी भर्तियां की जानी हैं। इस भर्ती के लिए पिछले साल दिसंबर में विज्ञापन जारी किया गया था।

CG Forest Department Recruitment 2022: शारीरिक योग्यता

  • ऊंचाई अन्य: पुरुष: 163 सीएमएस, महिला: 150 सीएमएस
  • ऊंचाई सिर्फ एसटी: पुरुष: 152 सीएमएस, महिला: 145 सीएमएस
  • छाती: पुरुष: 79-84 सीएमएस, महिला: 74-79 सीएमएस
  • 200 मीटर दौड़ (पहला प्रयास): पुरुष: 24.50 सेकंड, महिला: 28.50 सेकंड
  • 800 मीटर दौड़ (पहला प्रयास): पुरुष: 02 मिनट 10 सेकंड, महिला: 03 मिनट
  • लंबी कूद (3 प्रयास): पुरुष: 5.50 मीटर, महिला: 4.25 मीटर
  • गोला फेक: पुरुष: 7.62 किग्रा 9 मीटर पर, महिला: 4 किलो 8 मीटर

बताया गया है कि हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आवेदन आने के बाद पात्र-अपात्र का चयन किया गया तथा अपात्र लोगों के संबंध में दावा आपत्ति बुलाकर उसका भी निराकरण कर दिया गया है। दूसरी ओर बड़ी संख्या में दावेदार भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के इंतजार में हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आरक्षण की वजह से भी अटका था पेंच

बताया गया है कि राज्य में आरक्षण के मसले को लेकर भी भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। राज्य द्वारा 2012 से दिए जा रहे 58 प्रतिशत आरक्षण को हाईकोर्ट ने असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया था। इसकी वजह से भी सभी नई भर्तियों का काम प्रभावित हुआ था। अब जानकारों का कहना है कि 1-2- दिसंबर को राज्य में विधानसभा द्वारा आरक्षण संशोधन विधेयक लाकर इसे पारित कराया जाना है। माना जा रहा है कि इसके बाद राज्य में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी

छत्तीसगढ़ में पहली बार 46 हजार 616 युवाओं को मिलेगा रोजगार, इस हेतु राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन

Back to top button
close