Happy Diwali 2021:- दिवाली पर हर कोई धन-वैभव की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना करता है। हम यहां बताएंगे कि राशि के हिसाब से कौन-कौन से काम करने से भी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
दिवाली को सुख-समृद्धि और खुशहाली का त्योहार माना जाता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दिवाली का पर्व सबसे उत्तम माना जाता है। दिवाली के दिन भगवान गणेश के साथ माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि दिवाली पर शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में धन का अभाव नहीं होता है।
अच्छी खबर ! अब आधार दिखाने से ही मिलेगा गैस कनेक्शन, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
मेष राशि :- (21 मार्च – 19 अप्रैल): मेष राशि वाले सफेद कपड़ा लें, उसे पीले रंग से रंगें और दिवाली के दिन अपने लॉकर में रखें। लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
वृषभ राशि TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): वृषभ राशि वाले गाय के घी से दो दीपक जलाएं। उनकी बत्ती मिलाते हुए घर के एकांत वाले स्थान पर रखें और मन्नत मांगे। जरूर पूरी होगी।
लक्ष्मीजी की पूजा के बाद नरियल लें और मन्नत मांगें
मिथुन राशि GEMINI (21 मई – 20 जून): मिथुन राशि वाले दिवाली के दिन लक्ष्मीजी की पूजा के बाद नरियल लें और मन्नत मांगें। इसके बाद नरियल को लाल कपड़े में बांधकर साफ स्थान पर रखें।
कर्क राशि CANCER (21 जून – 22 जुलाई): कर्क राशि वाले पीले रंग का झंडा लें और घर में भगवान विष्णु के मंदिर के ऊपर लगाएं। अगली दिवाली तक झंडे की देखभाल करें।
सिंह LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): आपकी राशि सिंह है, तो घी का दीपक जलाएं और घर के मुख्य द्वार पर रखें। इस दीए को अगली सुबह तक जलने दें, घर में धन-वैभव आएगा।
कन्या राशि VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): कन्या राशि वाले अपने सेविंग्स बढ़ाना चाहते हैं कि श्रीफल को लाल कपड़े में लपेटकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
पीएम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2021 में अपना नाम कैसे खोजें ?
तुला राशि LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): तुला राशि वाले दिवाली के दिन लक्ष्मीजी को कमल गट्टा चढ़ाएं। इससे आर्थिक स्थित हमेशा मजबूत बनी रहेगी। पूजा के बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर अपने लॉकर में रखें।
वृश्चिक राशि SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): वृश्चिक राशि वाले दिवाली के दिन किसी भी मंदिर में केले का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उसका ध्यान रखें। सारी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी।
धनु राशि SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): धनु राशि वाले दिवाली के दिन पान के पत्ते पर रंगोली से ‘श्री’ लिखें और पूजा करें। अगले दिन पान को किसी पशु को खिला दें।
मकर राशि CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): मकर राशि वाले दिवाली के दिन श्रीफल को लाल कपड़े में बांध कर सुरक्षित स्थान पर रखें।
कुंभ राशि AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): कुंभ राशि वालों को आर्थिक परेशानियों से छूटकारा पाना है तो दिवाली के दिन नारियल की खोल पर घी का दीपक जलाएं।
मीन राशि PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): मीन राशि वाले दीवाली के दिन खुशबू वाली अगरबत्ती लक्ष्मी के मंदिर में चढ़ाएं।
इन राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा-
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती 2021: CG Police 975 SI Bharti 2021 Apply Online | सीजी एसआई सिलेबस 2021
दिवाली पर वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरस सकती है। इस दिन लक्ष्मी जी का विधि-विधान के साथ पूजन करना चाहिए। दान-पुण्य भी करना चाहिए। मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की प्रतिमा के सामने मंत्र का जाप करना चाहिए। मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों को भगवान गणेश व शिव परिवार की पूजा करना उत्तम रहेगा।