12वीं में मुंगेली के टिकेश टॉपर… 10वी में प्रज्ञा कश्यप ने रचा इतिहास… पूरे 100 फीसदी अंक हासिल किये देखिये कौन-कौन हैं टॉपर

रायपुर 23 जून 2020। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार मुंगेली ने 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षा में कामयाबी का डंका बजाया है। 10वीं और 12वीं दोनों में मुंगेली के परीक्षार्थी टॉपर रहे हैं। 12वीं में जहां मुंगेली के जितेश वैष्णव टॉपर रहे हैं, तो वहीं 10वीं प्रज्ञा कश्यप ने बाजी मारी है।

मुंगेली के जितेश वैष्णव ने 12वीं में 97.80 में अंक हासिल किये हैं, जबकि 10वीं में प्रज्ञा कश्यप ने पूरे 100 प्रतिशत अंक हासिल कर नया इतिहास रचा है।

10वीं में मुंगेली के प्रज्ञा कश्यप ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किये…तो वहीं दूसरे नंबर पर प्रशंसा राजपूत ने 99.63 अंकों के साथ दूसरा और भारती ने 98.07 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कैसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं/12वीं का रिजल्ट

  • इसके लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड की वेबसाइट-  cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाएं
  • यहां 10वीं या 12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना रोल नंबर यहां इंटर करें
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें

यंहा क्लीक करे ,और अपना रोल नंबर डाले 

 

बोर्ड का नाम: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन
परीक्षा का नाम: कक्षा 10वीं/12वीं का बोर्ड एग्जाम

Back to top button
close