छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद स्कूल वैकेंसी के लिए आवेदन व इंटरव्यू का आयोजन

Swami Atmanand School Raigarh Bharti 2022 :- जिला रायगढ़ अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम योजनांतर्गत संचालित 09 विद्यालयों में रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जानी है जिस हेतु दिनांक 12.08.2022 को शासकीय नटवर इंग्लिश स्कूल रायगढ़ में प्रातः 11:00 बजे से ‘वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा संस्थावार रिक्त पदों का विवरण निम्नानुसार है: 1. संविदा भर्ती हेतु पद (अंग्रेजी माध्यम) :- (सीधी भर्ती हेतु)

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में निकली बंपर भर्ती

शैक्षणिक योग्यता आत्मानंद स्कूल वैकेंसी के लिए

शिक्षक अंग्रेजी के पद हेतु मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी भाषा (मुख्य विषय) के साथ में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की उपाधि एवं बी.एड. / डी.एड. / डी.एल.एड. प्रशिक्षित अनिवार्य कक्षा 8वीं 10वीं एवं 12 वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण अनिवार्य टी.ई.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जावेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC Exam Calendar in Hindi 2022, यहां देखिए कब कब होगी 2022 में एसएससी परीक्षा

संविदा भर्ती हेतु शर्तें:

सहायक शिक्षक कला के पद हेतु मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित संकाय (कला / वाणिज्य) तथा सहायक शिक्षक विज्ञान के पद हेतु मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित संकाय (जीवविज्ञान / गणित / कृषि) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं बी.एड. / वी.एल.एड. / डी.एड. / डी.एल.एड. प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। आवेदक को कक्षा 8वी, 10वीं एवं 12वीं अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। सहायक शिक्षक कला हेतु अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण अभ्यर्थी न मिलने की स्थिति में हिन्दी माध्यम से उत्तीर्ण योग्यताधारी अंग्रेजी माध्यम में अध्यापन में दक्ष अभ्यर्थियों पर विचार किया जा सकता है। टी.ई.टी. उत्तीर्ण अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जावेगी।

Back to top button
close