21 साल बाद देश में लौटा ब्रह्माण्ड सुंदरी का “ताज” हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021

Miss Universe 2021:- भारत की हरनाज संधू मिस यूनिवर्स बन गई हैं। 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी को यह खिताब मिला है। साल 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनीं थीं। तब से भारत इस खिताब का इंतजार कर रहा था। देश में 21 साल बाद यह ताज लौटरकर आया है।

21 साल की हरनाज ने 75 देशों की खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। भारत के अलावा टॉप 3 में पराग्वे और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे जिन्हें मात देकर हरनाज ने यह ताज जीता। 

आपको बता दे दोस्तों की हरनाज से पहले साल 2000 में एक्ट्रेस लारा दत्ता ने यह ताज जीता था। वहीं 1994 में सुष्‍म‍िता सेन देश के ल‍िए मिस यून‍िवर्स का क्राउन लेकर आई थीं।

Jio का ताबड़तोड़ प्लान ! JIO ने लॉन्च किये पांच नये प्लान, फायदे जानकर खुश हो जाएंगे आप | Jio Prepaid Recharge Plans & Offers (12th December 2021)

मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज संधू

जानिए, भारत की ग्लैमर गर्ल हरनाज के बारे में कुछ खास बातें..

21 साल की हरनाज पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वे मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग और कई पेजेंट में जीत हासिल करने के बावजूद पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया। हरनाज संधू ने 2019 में मिस इंडिया में हिस्सा लिया था। ब्यूटी पीजेंट के टॉप 12 में हरनाज संधू अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थीं।

अक्टूबर 2021 में बनीं थीं मिस यूनिवर्स इंडिया

बता दें कि मॉडल और एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बना चुकीं हरनाज ने अक्टूबर 2021 में मिस यूनीवर्स इंडिया का खिताब हासिल किया था. हरनाज फिलहाल मास्टर्स इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल कर रही हैं. उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2019 का भी खिताब जीता था. वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना माना चेहरा हैं..

हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स ने कहा की …..

 “मैं सर्वशक्तिमान, मेरे माता-पिता और मिस इंडिया संगठन की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरा मार्गदर्शन और समर्थन किया. प्रार्थना करने वाले और मेरे लिए ताज की कामना करने वाले सभी लोगों को ढेर सारा प्यार.”

पीएम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2022 में अपना नाम कैसे खोजें ?

Back to top button
close