PM Kisan: पीएम किसान योजना का गलत फायदा उठाने वाले हो जाएं सावधान, जाना पड़ सकता है जेल

PM Kisan Beneficiary List 2021 Kist Name List

PM Kisan Beneficiary List 2021:- दोस्तों आपको जैसे की पता है की देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा 2018 में किसानों के लिए के बेहतरीन योजना ले कर आये हैं थे जिसका नाम पीएम किसान योजना (PM Kisan Samman Yojana) यानि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना था ,जिसमे सभी पत्र किसान भाइयों को प्रति वर्ष 6000 रूपये सीधे बैंक खातें में 03 किस्तों में आते हैं !

परन्तु इस प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का कुछ अपात्र किसान जो इसके नियम और शर्तों को पूरा नहीं करते हैं। फिर भी इस स्कीम का फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने अपात्र किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला लिया है। अब सभी राज्यों के अपात्र किसानों से लिए गये पूरी रकम को सरकार वापस लेगी ,अगर कोई किसान जो की इसके नियम और शर्तों को पूरा नहीं करते हैं,और नोटिस के बाद भी पैसा जमा नही करते हैं तो उनके खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई भी कर सकती हैं !

एक ही मेंबर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किश्त ले सकता है

आपको ये भी जानना होगा की पीएम किसान योजना PM Kisan Samman Nidhi 2021 के तहत अगर घर में एक ही जमीन पर एक से अधिक सदस्य पीएम किसान योजना की किश्त ले रहे हैं। तब पूरे पैसे वापस करने होंगे। यानि एक जमीन पर केवल एक ही किसान पत्र होगा ! परन्तु अवि बहुत सारें किसान परिवार है की एक ही जमीन में सभी सदस्य स्कीम का फायदा उठा रहे हैं. तो उन्हें पैसा लौटाना होगा। नियमों के तहत एक ही मेंबर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किश्त ले सकता है। ऐसे में अपात्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हो सकता है। वहीं जेल भी जाना पड़ सकता है।

छ.ग जांजगीर चाम्पा जिला में 7200 अपात्र किसानों की पहचान हुई

कृषि विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में अभी जांजगीर चाम्पा जिला में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों की जाँच चल रही है। जिले के अंतर्गत लगभग अभी 7200 अपात्र किसानों की पहचान हुई है। अपात्र किसानों में लगभग 4000 ऐसे किसान है जो इनकम टेक्स पे करते है। वही 3200 के करीब ऐसे किसान है जिनके नाम पर एक इंच जमीन भी नहीं है। फर्जी तरीके से लाभ लेने वाले किसानों से अब वसूली की तैयारी चल रही है। वही क़ानूनी कार्यवाही भी किया जा सकता है।

परिवार में एक व्यक्ति ही होगा पात्र

आपको बता दे की पीएम किसान सम्मान निधि 2021 लेने के लिए पात्रता केंद्र सरकार के द्वारा निर्धारित की गई है। जिसमें किसान परिवार का एक व्यक्ति को ही इसका लाभ मिल सकता है। किसान के साथ ही उसकी पत्नी या बेटे का इसका लाभ नहीं मिल सकता है इसके बारें में हम को और अन्य जानकारी बहुत जल्द अपडेट कर देंगे !

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप भी योजना का गलत लाभ ले रहे हैं ,तो हो जायें सावधान …

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi 2021 ) का गलत फैयदा कई राज्यों के अपात्र किसान दो सालों से ले रहे हैं जैसे की अवि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में 9219 अपात्र किसानों को सरकार ने नोटिस दिया है। वहीं जल्द योजना से मिले पैसे वापस करने को कहा है। इसी प्रकार सभी राज्यों के अपात्र किसानों को भी दिया जायेगा इस सलिए अगर आप भी इस योजना का गलत लाभ ले रहे हैं तो हो जाये सावधान नही तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2021, ऐसे चेक करें अपना नाम..

  • सबसे पहले आप pmkisan.gov.in पर क्लिक करें।
  • अब वेबसाइट खुलने के बाद मेन्यू बार देखें और ‘फार्मर कॉर्नर’ पर जाएं।
  • जिसका लिंक आपको निचे मिल जायेगा ,क्लीक कीजिए ग
  • लाभार्थी सूची/बेनिफीशियरी लिस्ट टैब पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का विवरण दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको Get Report पर क्लिक करना होगा
  • जिसके बाद आपको आपके पुरें गाँव PM Kisan लिस्ट 2021 की जानकारी मिल जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक :-

www.pmkisan.gov.in लिस्ट देखें 

पीएम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट 2021 में अपना नाम कैसे खोजें ?

अपात्र किसानो से वसूली प्रक्रिया शुरू

PM-Kisan Samman Nidhi योजना के अंतर्गत पुरे देश में लाखों किसानों की अपात्र होने की पुष्टि हो गई है। अपात्र होने की स्थिति में मोदी सरकार एक्शन लेते हुए वसूली की कार्यवाही शुरू कर रही है।

  • असम – 8.35 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी – 554 करोड़
  • तमिलनाडु – 7.22 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी – 340 करोड़
  •  पंजाब – 5.62 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी – 437 करोड़
  •  महाराष्ट्र – 4.45 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी – 358 करोड़
  •  उत्तर प्रदेश – 265 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी – 258 करोड़
  •  गुजरात – 2.36 लाख अपात्र किसान , वसूली होगी – 220 करोड़

नोट :- इसी तरह से अन्य राज्यों के अपात्र किसानों से भी बड़ी रकम की वसूली होगी।

Back to top button
close